लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- क्षेत्र की बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा मैगलगंज की ओर से बैंकिंग सेवाओं को ग्रामीण स्तर तक सुलभ बनाने और किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर चपरतला के लाखन तिराहे पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के माध्यम से किसानों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। मैगलगंज शाखा प्रबंधक विशाल लाल ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), फसल ऋण, बचत खाते, बीमा योजनाओं सहित अन्य कृषि संबंधी वित्तीय सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए किसानों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक अभिलेख भी एकत्र किए गए। शाखा प्रबंधक ने भरोसा दिलाया कि सभी पात्र किसानों के केसीसी शीघ्र ही जारी किए जाएंगे। गोष्ठी में अभिषेक कनौजिया, किसान मनसुख लाल, सुरजीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.