बैंक धोखाधड़ी की जांच में हिचकिचाहट दिखाने पर सीबीआई और ईडी को फटकार
नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप और उसकी कंपनियों से जुड़े बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की जांच में सीबीआाई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा हिचकिचाहट दिखाने पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कड़ी नाराजगी जाहिर की। शीर्ष अदालत ने दोनों जांच एजेंसियों को आड़े हाथ लेते हुए इस मामले में निष्पक्ष, तटस्थ, पारदर्शी और समय-सीमा के भीतर जांच पूरी करने का निर्देश दिया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और विपुल एम. पंचोली की पीठ ने जांच एजेंसियों की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दलीलों पर गौर करने के बाद सभी संबंधित वित्तीय संस्थानों को जांच में सीबीआई और ईडी को पूरा सहयोग देने का आदेश दिया। पीठ ने दोनों जांच एजेंसियों को यह अनुमति दी कि यदि संबंधित सरकारी निकाय उन्हें सहयोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.