बैंक द्वारा जब्त ट्रेलर दिखाकर आठ लाख की धोखाधड़ी
रांची, अगस्त 13 -- रांची। किस्त जमा नहीं करने पर बैंक द्वारा जब्त ट्रेलर दिखाकर तीन लोगों ने आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में बिहार के शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र के शकलदेव नगर निवासी और ट्रांसपोर्ट का कारोबार करने वाले सुनील सिंह की लिखित शिकायत पर लालपुर थाना में केस दर्ज किया गया है। दर्ज केस में लालपुर के वर्दमान कंपाउंड में रहने वाले अभिमन्यू वर्मन, नामकुम बाजार के भोला कुमार और सुमित वर्मन ने सूचक से सीज किए गए ट्रेलर की बिक्री का मसौदा 35 लाख रुपये में तय किया। इसी क्रम में भोला ने टाटा रोड के रामपुर में यार्ड में खड़े एक ट्रेलर को सूचक को दिखाया। इसके बाद आरोपियों ने अपने खाते में सूचक से दस लाख रुपये मंगा लिए और बाद में ट्रेलर की डिलेवरी देने में आनाकानी करने लगे। सूचक की ओर से संदेह होने पर जब छानबीन की गई तो पता चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.