मोतिहारी, अक्टूबर 12 -- केवाईसी अपडेट के बहाने साइबर ठगी रक्सौल,एक संवाददाता। नेपाल के रौतहट जिले की पुलिस ने बैंक और डिजिटल वॉलेट के कर्मचारी बनकर केवाईसी अपडेट करने के बहाने आम नागरिकों के बैंक खातों और डिजिटल वॉलेट्स से अनधिकृत तरीके से पहुंच बनाकर करीब 50 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी देश भारत के बिहार राज्य स्थित सीतामढ़ी के रहने वाले दो नागरिकों समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें सोमवार को जिला पुलिस कार्यालय रौतहट द्वारा सार्वजनिक किया गया। गिरफ्तार किए गए भारतीय नागरिकों की संलिप्तता सामने आने के बाद इस अंतरराज्यीय साइबर ठगी के नेटवर्क को लेकर पुलिस की जांच और तेज हो गई है। जिला पुलिस कार्यालय के एसपी सीताराम रिजाल के अनुसार, गौर नगरपालिका वार्ड नंबर 3 और...