नई दिल्ली, फरवरी 6 -- अगर आप बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, आने वाले समय में एफडी की ब्याज दरों में कटौती देखने को मिल सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा के एक बयान से इसके संकेत मिले हैं। बता दें कि रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर यथावत रखते हुए अपने रुख को 'न्यूट्रल' बनाए रखा है। हालांकि, आगे इसमें और गिरावट आ सकती है।क्या कहा आरबीआई गवर्नर ने? मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद संजय मल्होत्रा ने कहा-नीतिगत दरें लंबे समय तक निचले स्तर पर बनी रहेंगी तथा इनमें आगे और गिरावट भी आ सकती है। उन्होंने हालांकि साथ ही कहा कि ब्याज दरों पर अंतिम फैसला मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) द्वारा लिया जाएगा। इसके साथ ही गवर्नर ने कहा कि जमा पक्ष पर रेपो रेट में बदलाव का प्रभाव धीमा रहा है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.