रांची, मई 27 -- रांची। चिल्ड्रेन कोर्ट ने पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक हुंदुर शाखा में हुई सशस्त्र डकैती के आठ साल पुराने मामले में तीन आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। अभियोजन के अनुसार आरोपियों ने हथियार के बल पर बैंक में डकैती की थी। इसमें करीब सात लाख 19 हजार 400 रुपये की लूट को अंजाम दिया गया था। हालांकि सुनवाई में आरोप साबित नहीं हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...