जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित कैनरा बैंक में हुई डकैती के 11 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। 24 सितंबर को हुई डकैती के बाद पुलिस ने पांच संदिग्धों की पहचान कर उनके सुराग जुटाए हैं। सभी पांच पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अब तक पांच में से चार संदिग्धों की पहचान कर चुकी है। उनकी तलाश में बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई इलाकों में टीमों ने छापेमारी की है। संदिग्धों के संभावित ठिकानों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में संकेत मिले हैं कि डकैती के बाद आरोपी नेपाल की ओर भागे हैं। 24 सितंबर को अपराधियों ने गोलमुरी स्थित कैनरा बैंक में धावा बोलकर बड़ी डकैती की थी। घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित की थ...