बैंक डकैती के चार आरोपी दोषी करार, 10 साल की कैद
रामपुर, अगस्त 5 -- रामपुर। बिलासपुर स्थित बैंक आफ बड़ौदा में दिनदहाड़े डकैती डालने के चार आरोपियों को अदालत ने दोषी करार देते हुए 10-10 साल कैद की सजा सुनाई है। उन पर 1.60 लाख रुपयों का जुर्माना भी लगाया है। बैंक डकैती की यह वारदात 26 अप्रैल 2013 की है। बिलासपुर स्थित बैंक आफ बड़ौदा के मैनेजर एसके गुप्ता की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार सुबह 10.25 बजे आधा दर्जन हथियार बंद बदमाश बैंक में घुस आए और उन्होंने गार्ड गुरबाज सिंह से मारपीट कर उसकी बंदूक कब्जे में ले ली और सभी लोगों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की। बदमाश पांच लाख 72 हजार 140 रुपये लूट ले गए। दिनदहाड़े बैंक डकैती की वारदात से हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए विपिन कुमार पुत्र अमर सिंह ठाकुर निवासी शिवपुरी थाना मूंडापाण्डे जनपद मुरादाबाद, राहुल कुमार पुत्र राजेश कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.