सोनभद्र, सितम्बर 7 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। सिंगरौली मप्र के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बीते 17 अप्रैल को हुई सनसनीखेज डकैती के मुख्य आरोपियों में शामिल फंटूस कुमार यादव उर्फ ननकी पुत्र रामइकबाल यादव उम्र 22 वर्ष को पुलिस ने बिहार के नालंदा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही पर 79 हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त दो अपाचे मोटरसाइकिल और हेलमेट भी बरामद किया गया है। फंटूस कुमार यादव निवासी खीरूबिगहा, जिला नालंदा (बिहार) बैंक डकैती के बाद से ही फरार चल रहा था। उसे एक सितंबर को हिलसा बाजार, थाना हिलसा, जिला नालंदा बिहार से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में फंटूस ने बताया कि बैंक डकैती की योजना पीयूषराज जायसवाल ने बनाई थी। योजना के मुताबिक वह अपने साथी कमलेश, पंकज, राजेश और छोटू के साथ घटना से...