धनबाद, अप्रैल 23 -- चासनाला, प्रतिनिधि। बिहार के कैमूर जिले में साल 2014 में हुई चर्चित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक डकैती के फरार आरोपी संतोष सिंह को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया है। बिहार की दुर्गावती थाना पुलिस ने सुदामडीह पुलिस के सहयोग से मंगलवार को उसे मोहलबनी गौरखूंटी स्थित ठिकाने से गिरफ्तार किया था। 20 जनवरी 2014 को करीब 7-8 नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक से 56 लाख रुपये और ग्राहकों से 57 हजार रुपये लूटे थे। संतोष सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, इस कांड में शामिल कुछ अपराधियों की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि दो अन्य को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- 10 साल बाद कैमूर पुलिस के हत्थे चढ़ा 56 लाख की डकैती का आरोपी अन्य आरोपियों की तलाश अब भी जारी है। यह भी पढ़ें- गिरफ्तार संतोष का नेटवर्क ख...