बदायूं, जुलाई 30 -- बिनावर, संवाददाता (बदायूं)। नौ जुलाई को बैंक में टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि मौके से फरार हुए दो महिलाओं और एक पुरुष समेत तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पहले ही बदमाशों के कब्जे से साढ़े छह हजार रुपये, दो तमंचे, कारतूस और एक ईको कार बरामद कर चुकी है। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर बिनावर थाना पुलिस गंगा एक्सप्रेस वे कट के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ईको कार आती दिखाई दी। यह भी पढ़ें- बैंक में टप्पेबाजी करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन साथी फरार पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो कार सवार बदायूं की ओर भाग निकले। पीछा करने पर औरंगाबाद कट के पास ईको का...