बोकारो, जून 30 -- बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिला समन्वय समिति, जिला स्तरीय समीक्षा समिति व आरसेटी के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य प्रगति की समीक्षा की। मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, एलडीएम प्रकाश चंद्र मिश्रा, डीडीएम नाबार्ड समीना रंजन, आरबीआई के प्रतिनिधि शशांक एस. तिर्की, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित बैंकों व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक, फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, बंधन बैंक व जना स्मॉल फाइनेंस बैंक बैंकों के खराब सीडी रेशियो पर नाराजगी जताई। संबंधित बैंकों को अगली बैठक में बोकारो के सीडी रेशियो की तुलना राष्ट्रीय व र...