बैंक घोटाले के आरोपी की तलाश में छापेमारी
नोएडा, अप्रैल 2 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। चंडीगढ़ पुलिस ने निजी बैंक में हुए कथित घोटाले के आरोपी की तलाश में गुरुवार को सेक्टर-33 में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि आरोपी पर बैंक से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप हैं, इसके चलते चंडीगढ़ में उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। नोएडा पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक चंडीगढ़ पुलिस की टीम गुरुवार सुबह नोएडा पहुंची और सीधे सेक्टर-33 स्थित आरोपी के घर पर दबिश दी। हालांकि, छापेमारी के दौरान आरोपी अपने घर पर मौजूद नहीं मिला। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन उसके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। आरोपी पिछले कुछ समय से फरार चल रहा है और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा है। पुलिस को शक है कि उसे छापेमारी की भनक पहले ही लग गई थी, जिसके चलते वह मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.