बैंक ग्राहकों के करोड़ रुपए गबन के मामले में मुकदमा दर्ज
शामली, जून 12 -- जलालाबाद। पंजाब नेशनल बैंक जलालाबाद शाखा में ग्राहकों के करोड़ों रुपए गबन के मामले में बैक प्रबंधक की तहरीर पर आरोपी कथित बैंक मित्र के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पंजाब नेशनल बैंक, शाखा जलालाबाद के शाखा प्रबंधक मानवेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर में बताया कि वे गत 6 मई 2026 से इस शाखा में कार्यरत हैं। पद भार ग्रहण करने के बाद जब उन्होंने स्टाफ की जांच की, तो पाया कि मुजफ्फरनगर निवासी अंकुर सैनी पुत्र जिनेश्वर बैंक में जनरेटर संचालन का काम करता था । वह लगातार बैंक के अंदर बैठा रहता था। यह भी पढ़ें- गिरफ्तारी के आदेश के बाद पीएनबी के चेयरमैन ने जमा कराई धनराशि बैंक नियमों के अनुसार किसी बाहरी व्यक्ति का काउंटर या बैंक के अंदर बैठना प्रतिबंधित होने के कारण, शाखा प्रबंधक ने अंकुर सैनी को सख्त हिदायत द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.