बैंक गेट के पास महिला से 50 हजार रुपए छीने
सीतामढ़ी, अप्रैल 2 -- पुपरी। बैंक ऑफ बड़ौदा पुपरी शाखा के गेट के पास एक महिला से 50 हजार रुपए छीनकर उच्चके फरार हो गए। बाजपट्टी थाने के बासुदेवपुर निवासी जितेंद्र शर्मा की पत्नी पुष्पा देवी बैंक से 50 हजार रुपए निकासी कर झोला में रखकर नीचे उतरकर बाहर जा रही थीं। तभी गेट के पास घात लगाकर बैठे दो उच्चके ने रुपए झोला सहित छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस स्थलपर पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि बैंक के पास लगाए गए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.