नई दिल्ली, मई 3 -- नई दिल्ली। उच्च न्यायालय ने कहा कि बैंक में गार्ड जैसे पद पर नियुक्ति के दौरान उम्मीदवार के आपराधिक पृष्ठभूमि की पूरी और सच्ची जानकारी देना अनिवार्य है, क्योंकि इस पद में हथियारों का उपयोग शामिल होता है। उच्च न्यायालय ने इसी आधार पर एक बैंक गार्ड की सेवा समाप्ति को सही ठहराया। न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में कार्यरत गार्ड की याचिका खारिज की, जिसने अपनी सेवा समाप्ति को चुनौती दी थी। मामले के अनुसार याचिकाकर्ता ने नियुक्ति के समय भरे गए सत्यापन फॉर्म में यह बताया था कि उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है जबकि वास्तव में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज थी। यह तथ्य पुलिस सत्यापन के दौरान सामने आया। पीठ ने यह स्पष्ट किया कि भले ही बाद में याचिकाकर्ता उस मामले में बरी हो गया हो, लेकिन नियुक्त...