बैंक गए वृद्ध की मौत, हार्ट अटैक की आशंका
गोरखपुर, अप्रैल 13 -- बडहलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी रामव्यास तिवारी (65) सोमवार को दिन में 11 बजे कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पेंशन लेने पहुंचे थे। जहां उनकी अचानक मौत हो गई। आशंका है कि हार्टअटैक से उनकी मौत हुई है। सूचना पर पहुंचे उनके पुत्र इन्द्रेश तिवारी ने बताया कि पिता हार्ट के मरीज थे, पेसमेकर लगा था, सुबह नौ बजे घर से वृद्धा पेंशन लेने के लिए आऐ थे। बैंक परिसर में ही उन्हें हार्ट अटैक आया। लोग उन्हें सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस शव का पंचनामा कर परिवार को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.