मधुबनी, फरवरी 12 -- हरलाखी। खिरहर थाना क्षेत्र के एक गांव से अपनी भाभी के साथ उमगांव गई 21 वर्षीय एक लड़की के गायब होने के संबंध में लड़की के भाई ने हरलाखी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके अनुसार गत सोमवार को लड़की अपनी भाभी के साथ उमगांव ग्रामीण बैंक गई थी। इसके बाद भाभी को ब्यूटीपार्लर जाने की बात कह कर वहां से निकली। लेकिन काफी देर तक वापस नही आई। खोजबीन में पता चला कि हरलाखी विरता टोल निवासी डोमा मंडल के पुत्र नरेश मंडल ने घटना को अंजाम दिया है। लड़की अपने घर से पैसा व जेवर भी लेकर चली गई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया मामले में उचित कार्रवाई चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.