रामपुर, जुलाई 10 -- रामपुर,संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े संगठित नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी देशभर में हुई साइबर ठगी की रकम को बैंक खातों के माध्यम से प्राप्त करने, निकालने और आगे ट्रांसफर करने में संलिप्त थे। शहर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक सनी खैवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर के अनुसार,राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर विभिन्न राज्यों से प्राप्त साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों, बैंक रिकॉर्ड, वित्तीय ट्रेल और डिजिटल साक्ष्यों के तकनीकी विश्लेषण के बाद यह कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- Faridabad News: ठगों को खाता देने का आरोपी गिरफ्तार जांच में पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ...