बैंक खातों का ना दें किसी को डिटेल, रहें सतर्क
भदोही, जून 4 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस द्वारा ज्ञानपुर नगर स्थित एक लाइब्रेरी में बुधवार को साइबर अपराधों को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस दौरान उन्होंने महती जानकारियां दी गईं। साथ ही साइबर ठगी का शिकार होने पर कहां शिकायत करें आदि के बारे में बताया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश पर उक्त कार्यक्रम किया गया। साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता अपनी टीम के जवानों कन्हैया कुमार, मान सिंह, प्रभात चंद्र त्रिपाठी के साथ पहुंचे। विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी। कहा कि किसी को भी अपना एटीएम पिन नंबर, बैंक खातों से जुड़ी जानकारियां साझी नहीं करनी चाहिए। साथ ही संदिग्ध लिंक को मोबाइल पर नहीं खोलना चाहिए। सोशल मीडिया साइटों का इस्तेमाल करते हुए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। वित्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.