वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 15 -- UP Crime News: बैंक खातों का दुरुपयोग कर साइबर ठगी करने वाले चार आरोपियों को गोरखपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, एक पासबुक, एक एटीएम कार्ड और तीन एटीएम स्लीप बरामद किए हैं। उन्हें दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। इन आरोपितों ने 16 बैंक खातों से 98 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किया था। सीओ कैंट ने बताया कि 12 मार्च को एक महिला ने खोराबार थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके परिचित युवक शक्ति जायसवाल ने अपने साथी शिवम पटवा के साथ मिलकर सरकारी कल्याणकारी योजना के तहत धनराशि और सिलाई मशीन दिलाने का झांसा दिया था। महिला का आधार और पैन कार्ड लेकर सिम कार्ड जारी कराया गया और बैंक में खाता खुलवाया गया। बाद में पासबुक, एटीएम कार्ड और सिम ...