मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं.। नगर थाना क्षेत्र के छाता बाजार निवासी कुमार गौरव के बैंक खाते से 1.10 लाख रुपये का फ्रॉड कर लिया गया। इसको लेकर उन्होंने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि यूपीआई एप के जरिए उनके खाते से रुपये की निकासी की गई है। साइबर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...