बैंक खाते से सवा लाख रुपये उड़ाए
हरिद्वार, मई 14 -- हरिद्वार। साइबर ठगों ने कनखल क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते में सेंध लगाकर एक लाख 27 हजार रुपये से ज्यादा की रकम उड़ा दी। पीड़ित ने पहले साइबर हेल्पलाइन और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्सर रोड स्थित नूरपुर पंजनहेड़ी निवासी संजय कुमार का पंजाब नेशनल बैंक की जगजीतपुर शाखा में खाता है। संजय कुमार के मुताबिक नौ मई को उनके खाते से संदिग्ध ट्रांजेक्शन के जरिए एक लाख 27 हजार 399 रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्हें धोखाधड़ी के बारे में पता चला। घटना के अगले दिन उन्होंने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद 11 मई को साइबर क्राइम सेल हरिद्वार को भी पूरे मामले की जानकारी दी गई। कनखल इंस्पेक्टर देवेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.