फरीदाबाद, मई 19 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। गांव अटाली निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से बिना अनुमति 99 हजार रुपये निकल जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव अटाली बल्लभगढ़ निवासी विनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अप्रैल 2026 को उसके सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक खाते से बिना जानकारी के 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित के अनुसार ट्रांजेक्शन के माध्यम से यह रकम खाते से निकाली गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाना बल्लभगढ़ में दी और कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पीड़ित ने पूरे घटनाक्रम का लिखित विवरण भी पुलिस को सौंपा। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया साइबर धोखाधड़ी का मामला पाए जाने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया ग...