पीलीभीत, फरवरी 12 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के खब्बापुर निवासी मोहम्मद सैफ ने थाना न्यूरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसका बैंक आफ बड़ौदा में खाता है। उसके खाते से नौ फरवरी को शाम चार बजे साढ़़े चार हजार रुपये निकाल लिए गए जबकि उसके द्वारा कोई रुपये नहीं निकाले गए हैं। उसने 10 फरवरी को बैंक जाकर शाखा प्रबंधक से जानकारी मांगी लेकिन वह भी कोई जानकारी नहीं दे सके। थानाध्यक्ष न्यूरिया सुभाष मावी ने बताया कि तहरीर मिली है। साइबर सेल की टीम के माध्यम से मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...