बैंक खाते से धौखाधड़ी कर 94 हजार निकाले
रुद्रपुर, मई 28 -- नानकमत्ता। मोबाइल अपग्रेड मोड में आने के बाद एक व्यक्ति के बैक खाते से 94 हजार रुपये कट गए। हरपाल सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी धूमखेड़ा ने बुधवार को कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि 20 मई को उसका फोन डाउनलोड मोड में आया, फिर अपग्रेड होने लगा। कुछ देर बाद फोन क्लीन हो गया। इस दौरान उसका स्मार्ट फोन हैक होते समय उसके खाते में 1600 रुपये क्रेडिट हुए। बाद में 94 हजार रुपये खाते से निकल गए। हरपाल के अनुसार मोबाइल फोन हैक कर साइबर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.