हरदोई, अप्रैल 1 -- पिहानी। डिघिया मजरा चंदेली गांव निवासी रामकिशोर ने अज्ञात व्यक्ति पर उसके खाते से धोखाधड़ी करके पैसे निकाल लेने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाते हुए बताया कि उनका खाता रेलवेगंज हरदोई स्थित भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा में है। उन्होंने बैंक से केसीसी से पैसा लोन में लिया है। समय समय पर पैसा जमा करते रहे। गत वर्ष 19 से 29 नवंबर के बीच अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 142000 रुपये निकाल लिए गए। इसकी शिकायत बैंक द्वारा साइबर सेल को दी गई। साइबर सेल द्वारा जांच की जा रही थी कि आरोपी द्वारा 30,000 रुपये फिर खाते से निकाल लिए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...