बैंक खाते से धोखाधड़ी कर पैसा निकालने में मुकदमा दर्ज
चित्रकूट, मई 16 -- चित्रकूट। मानिकपुर रुरल निवासी राज कुमार ने महावीर नगर निवासी अमीरुल हसन सिद्दीकी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने बैंक खाते से चेक में फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों रुपये का लेनदेन व धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। बताया कि वह पहले अमीरुल हसन सिद्दीकी के यहां घरेलू नौकर के तौर पर कार्य करता था। इसी दौरान उसे सरकारी योजनाओं व मजदूरी का पैसा दिलाने का झांसा देकर वर्ष 2021 में बैंक खाता खुलवाया गया। खाते में अमीरुल हसन ने अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराकर चेकबुक अपने पास रख ली। बाद में चेकबुक पर फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से लगातार पैसा निकालता रहा。 यह भी पढ़ें- चेक बाउंस के मामले में आरोपी को जुर्माना,छह माह की सजाबदले की नियत से फंसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.