बैंक खाते से ट्रांसफर हो गए एक लाख रुपये, केस दर्ज
बस्ती, जून 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ एक लाख रुपये के साइबर फ्राड का मामला सामने आया है। इसी थानाक्षेत्र के बांसापार निवासी कृष्णमणि मिश्र ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनके खाते से गत तीन जून को दो बार में 50-50 हजार रुपया कुल मिलाकर एक लाख रुपया निकाल लिया गया। बैंक से पैसा निकलने के बाद इसकी जानकारी हुई। वाल्टरगंज पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- न कॉल आया, न ओटीपी, फिर भी खाते से उड़ाए 49 हजार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.