बैंक खाते से कट गए पैसे? तो 60 मिनट का यह 'गोल्डन रूल' जान लीजिए, वापस मिल जाएगी पूरी रकम!
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- सोचिए, अचानक बैंक का मैसेज आता है और पता चलता है कि आपके खाते से हजारों या लाखों रुपये निकल गए हैं। आपने न कोई पेमेंट किया, न OTP किसी को दिया, फिर भी खाते से पैसा गायब हो गया। ऐसी स्थिति में घबराकर फोन करने, लगातार अकाउंट चेक करने या ठगी करने वाले नंबर पर वापस कॉल करने के बजाय तुरंत सही कदम उठाना जरूरी है। साइबर फ्रॉड में शुरुआती कुछ मिनट बेहद अहम हो सकते हैं।सबसे पहले बैंक को तुरंत बताएं अगर खाते से कोई ऐसा ट्रांजैक्शन हुआ है जो आपने नहीं किया, तो सबसे पहले अपने बैंक के आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर, ऐप या वेबसाइट के जरिए शिकायत दर्ज करें। बैंक से कहें कि संदिग्ध ट्रांजैक्शन को तुरंत रिपोर्ट किया जाए और जरूरत के मुताबिक कार्ड, अकाउंट या डिजिटल बैंकिंग चैनल को ब्लॉक किया जाए। साथ ही अपने बैंकिंग ऐप, इंटरनेट बैंकिंग और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.