बलरामपुर, अप्रैल 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां एक युवक के बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों ने गूगल पे (यूपीआई) के माध्यम से 46 हजार रुपये निकाल लिए। तीन अलग-अलग तारीखों में पीड़ित के बैंक खाते से रुपये की निकासी हुई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत नगर कोतवाली के थाना प्रभारी साइबर सेल को देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भगवतीगंज निकट बगिया बाबा मंदिर निवासी जय नारायण शर्मा ने रविवार को बताया कि मेरा बैंक खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) में है। उन्होंने बताया कि बिना मेरी जानकारी और अनुमति के उनके खाते से अलग-अलग तारीखों में रकम निकाली गई। 15 तारीख को सुबह करीब छह बजे 20 हजार रुपये, 17 तारीख को सुबह करीब छह बजे 12 हजार रुपये और 19 तारीख को सुबह करीब सात बजे 14...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.