बैंक खाते में साइबर धोखाधड़ी के 82 शिकायतें मिली साइबर सेल को
रुद्रपुर, अप्रैल 9 -- रियाजुद्दीन अंसारी, नानकमत्ता। नानकमत्ता पुलिस ने एक संदिग्ध बैंक खाताधारक के खिलाफ साइबर ठगी के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इस खाते से जुड़े 82 से अधिक साइबर फ्रॉड की शिकायतें विभिन्न राज्यों से प्राप्त हुई हैं। साइबर सेल रुद्रपुर द्वारा म्यूल अकाउंट की जानकारी नानकमत्ता कोतवाली को उपलब्ध कराई गई थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। एसआई संजय कुमार की तहरीर पर अज्ञात खाताधारक के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कोतवाल मंजू पांडे के अनुसार, जांच में सामने आया है कि इस बैंक खाते का इस्तेमाल ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए बार-बार किया जा रहा था। ठगों द्वारा लोगों को मोबाइल कॉल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और विभिन्न ऑनलाइन एप्लिकेशन के माध्यम से निवेश पर अधिक रिटर्न, नौकरी के अवसर और ऑनलाइन ट्रेडिंग में ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.