बैंक खाते में वापस आई रकम
बलिया, जून 23 -- बलिया। बैंक खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गए 18 हजार 400 रुपए को रसड़ा पुलिस ने सोमवार को पीड़ित के खाते में वापस करा दिया। पुलिस और एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत में पीड़ित अमहर पट्टी निवासी रामलाल गुप्ता ने बताया था कि उनके यूको बैंक के खाते से फर्जी ढंग से रकम निकाल ली गई। इस मामले में दर्जमुकदम की छानबीन के दौरान पुलिस ने बैंक खाते को होल्ड कराकर पूरी रकम पीड़ित के खाते में लौटा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.