मुजफ्फरपुर, मई 9 -- औराई। सघरी रामपुर निवासी रत्नाकर शर्मा के बैंक खाता से 81,000 रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है। मामले को लेकर पीड़ित ने थाना में आवेदन दिया है। उसने पुलिस को बताया कि बंधन बैंक की औराई की शाखा में उनका खाता है। 6 मई को एक बार में 50,000 और कुछ देर बाद 31,000 की अवैध निकासी की गई। अगले दिन पैसे की निकासी करने बैंक गया तो दंग रह गया। इसकी सूचना बैंक कर्मचारियों को दी, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। थानेदार हेमलता कुमारी ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...