मधुबनी, जनवरी 28 -- मधुबनी। बैंक अकाउंट से एक लाख 99 हजार 950 रूपए अवैध निकासी का मामला सामने आया है। घटना को लेकर खजुरी गांव के मो. गुफरान ने मधुबनी साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष डीएसपी अंकुर कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी है। थानाध्यक्ष के अनुसार 15 जनवरी 2026 को जब गुफरान बैंक गये तो उन्हें अलग अलग ट्रांजेक्शन से रूपए निकासी होने की जानकारी मिली। पीड़ित व्यक्ति ने मोबाइल हैक कर पैसा ठगी करने का आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.