बुलंदशहर, जून 17 -- बुलंदशहर। जिले के एक बैंक खाते का इस्तेमाल देशभर में साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। साइबर अपराधियों ने खाते का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी के लिए किया। इस खाते के खिलाफ देश भर में कुल 112 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। बैंक खाते के संबंध में थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ​थाना साइबर क्राइम में उपनिरीक्षक अंकित कुमार ने बैंक खाते के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया है कि उत्तर प्रदेश साइबर मुख्यालय लखनऊ द्वारा साइबर ठगी में प्रयुक्त म्यूल खातों की जांच हेतु निर्देश दिए गए थे। उसी आधार पर बैंक ऑफ इंडिया के शर्मा इंटर कालेज (सिविल लाइन, अस्पताल रोड, बुलंदशहर) स्थित शाखा के एक म्यूल खाते की जांच की गई तो पता चला कि उक्त खाते के संबंध में देशभर में एनसीआरपी(नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) पर कुल 1...