दरभंगा, मई 4 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। केंद्र और राज्य सरकार की सहकारिता के क्षेत्र में चल रही कल्याणकारी योजनाओं का दरभंगा जिले के किसानों को लाभ मिले, इसके लिए दरभंगा सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक का चालू होना आवश्यक है। इसके लिए ठोस पहल की जा रही है। आने वाले समय में इसका शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम दिखेगा।ये बातें स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने शनिवार की देर संध्या लहेरियासराय स्थित अपने संसदीय कार्यालय में जिले के विभिन्न पैक्स अध्यक्षों के साथ चर्चा करते हुए कही। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि चूंकि वे खुद पैक्स अध्यक्ष रहे हैं इसलिए इस मामले में वे इन मुद्दों के समाधान के लिए केंद्र और बिहार सरकार के स्तर पर लगातार प्रयासरत हैं। सांसद ने पैक्स अध्यक्षों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर वे लगात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.