बैंक कॉलोनी मोड़ शहीद संजय सिंह के नाम पर हो
सासाराम, अप्रैल 25 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बैंक कॉलोनी मोड़ का नाम शहीद संजय सिंह व न्यू स्टेडियम का नाम मेजर ध्यानचंद करने की मांग भाजपा के जिला प्रवक्ता डॉ. विनोद सिंह उज्जैन ने मेयर व नगर आयुक्त से की है। जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि शहर के चौक-चौराहों का नगर निगम ने नामकरण किया है। लेकिन जिले के कर्मठ व ईमानदार पूर्व डीएफओ शहीद संजय सिंह का नाम भूल गये। कहा कि रोहतास वन प्रमंडल बैंक कॉलोनी के पास है। इसलिये पूर्व डीएफओ शहीद संजय सिंह का प्रतिमा चौराहे पर लगाकर बैंक कॉलोनी मोड़ का नामकरण होना चाहिए। जिससे एक ईमानदार व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी शहीद संजय सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके। साथ ही न्यू स्टेडियम का नामकरण मेजर ध्यानचंद के नाम से करने की मांग भी की गई है।मांग करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल, सुधीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.