एटा, जनवरी 29 -- गांव अकबरपुर कोट निवासी विधवा महिला ने कैशियर पर तीन हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर महिला ने एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने कोतवाली अलीगंज पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। थाना अलीगंज के गांव अकबरपुर निवासी तुलसा देवी पत्नी स्वर्गीय सुबेदार ने शिकायत करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक अलीगंज शाखा में खाता है। महिला का आरोप है कि 22 जनवरी को विधवा पेंशन के तीन हजार रुपये निकाले थे। आरोप है कि कैशियर ने रुपये अपने पास रख लिए। आरोप लगाया है कि किसान क्रेडिट कार्ड ऋण का हवाला देते हुए रकम लौटाने से मना कर दिया। बताया कि बेटे ने लोन लिया था, जिसने रुपये जमा नहीं किया है। पीड़िता गुरुवार को शिकायत करने एसडीएम कार्यालय पहुंची और मामले में एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने कोतवाली अलीगंज पुलिस को जांच के निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.