हजारीबाग, अप्रैल 11 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।पंजाब नेशनल बैंक के 132वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गोल चौक (बॉड़म बाजार) शाखा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर स्थापना दिवस समारोह के साथ आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन एवं साइबर ठगी से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन वरीय प्रबंधक विनोद कुमार के नेतृत्व में किया गया। विशेष अतिथि के रूप में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़े शेयर ब्रोकर मनीत कटारियार ने बैंक के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसकी स्थापना 12 अप्रैल 1895 को लाहौर में स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय द्वारा की गई थी। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में विजय जैन ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.