फरीदाबाद, फरवरी 28 -- फरीदाबाद। शहर निवासी एक कारोबारी के बैंक लॉकर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के आभूषण गायब होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उन्होंने सेक्टर-15 पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस शिकायत में बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक की सेक्टर-15 शाखा में पिछले लगभग 20 वर्षों से लॉकर है। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2024 में लॉकर का नवीनीकरण कर उसकी अवधि बढ़वाई थी। नौ मई 2025 को उन्होंने करीब 950 ग्राम सोने के आभूषण लॉकर में रखे थे, जिनकी वर्तमान बाजार कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये आंकी जा रही है। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को जब वह लॉकर से आभूषण निकालने बैंक पहुंचे तो लॉकर में रखे गहने गायब मिले। यह देखकर वह स्तब्ध रह गए। इसके तुरंत बाद उन्होंने डायल-112 प...