बैंक के बाहर लगे एसी के तार चोरी
रामपुर, मई 22 -- सिविल लाइंस क्षेत्र में चोरों ने पीएनबी शाखा के बाहर लगे एसी के तार चोरी कर लिए। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी है। राधा सिनेमा चौराहे के पास स्थित पीएनबी शाखा के प्रबंधक नितिन कुमार ने बताया कि बैंक में पांच एसी लगे हैं, जिनके कापर वायर को चोरों ने रात में काट लिया। छह माह पहले भी चोर तार काट ले गए थे। तब एसी पर बाहर से जाली लगा दी थी। इस बार चोर जाली काटकर तार ले गए। चाेरी तार की कीमत 40 से 45 हजार रुपये है। पुलिस को तहरीर दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.