बैंक के बाहर टप्पेबाजी, किसान के 25 हजार पार
हमीरपुर, मई 2 -- भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के इंगोहटा गांव में शनिवार दोपहर इंडियन बैंक के बाहर एक किसान को निशाना बनाते हुए टप्पेबाज उसकी बाइक की डिक्की से 25 हजार रुपए नकद और जरूरी दस्तावेज पार कर ले गए। घटना से बैंक आने-जाने वाले ग्राहकों में सनसनी फैल गई है। मवईजार गांव निवासी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे बैंक पहुंचे थे। उन्होंने सहकारी समिति का बकाया जमा करने के लिए 30 हजार रुपए निकाले थे। इसमें से पांच हजार रुपए एक परिचित को देने के बाद शेष 25 हजार रुपए बैग में रखकर बाइक की डिग्गी में रख दिए। इसके बाद वह पास ही खड़े सहकारी समिति कर्मचारी सुरेंद्र तिवारी से बकाया जमा करने को लेकर बातचीत करने लगे। इसी दौरान अज्ञात टप्पेबाजों ने मौका पाकर बाइक की डिग्गी खोलकर बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार बैग में नकदी के अलावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.