फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 29 -- शमसाबाद। एक बैंक शाखा में तीन दिन से लेन देन ठप रहने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। गुरुवार को एक दर्जन से अधिक लोग एक गांव की बैक शाखा में कैश निकालने पहुंचे तो कर्मचारियों ने कहा कि कैश नहीं है। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने बैंक गेट के बाहर हंगामा किया। कुइयांखेड़ा, रजलामई, किसरौली, पपड़ी सहित आधा दर्जन गांव के उपभोक्ता बैंक पर पहुंचे थे और कैश देने की मांग कर रहे थे। हंगामा कर रहे लोगों में सुग्रीव, अनुज, घनश्याम, रिंकू आदि थे जिन्हें शांत किया गया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि कैश भेजने के लिए अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। जैसे ही कैश पहुंचेगा लेन देन का काम शुरू करा दिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.