प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज। जयंतीपुर निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। जयंतीपुर सुलेमसराय निवासी ओम प्रकाश विश्वकर्मा की तहरीर के मुताबिक चार फरवरी को उसके ह्वाट्सएप पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एप का लिंक आया। उसने एप डाउनलोड कर उसमें मांगी गई जानकारी भर दी। कुछ देर बाद उसके खाते से रुपये निकलने का संदेश आया। वह सिविल लाइंस स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया पहुंचा जहां प्रबंधक ने बताया कि उसने जो एप डाउनलोड किया है वह फर्जी है। स्टेटमेंट निकलवाने के बाद साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक धूमनगंज राजेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि ठगों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.