उन्नाव, जनवरी 22 -- उन्नाव। सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए सम्पन्न हुए निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी संजीव त्रिवेदी ने निर्विरोध निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उन्हें जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष आनंद अवस्थी, जिला महामंत्री आशीष बाजपेयी अटल की उपस्थित में निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद श्री त्रिवेदी ने सहकारी ग्राम विकास बैंक से जुड़े सभी सदस्यों, मतदाताओं, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह विजय किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सहकारिता से जुड़े किसानों, ग्रामीण जनता एवं बैंक सदस्यों के अटूट विश्वास की जीत है। कार्यक्रम मे पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी, विवेक तिवारी, उदय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.