बाराबंकी, अप्रैल 12 -- बाराबंकी, संवाददाता। सूरतगंज आजीविका महिला क्लस्टर संगठन सूरतगंज (सीएलएफ) की चेक चोरी और धोखाधड़ी कर कंपनी के खाते से करीब 16 लाख रुपये का गबन किया गया। कंपनी की अध्यक्ष ने इस मामले में बैंक के दो प्रबंकों, कंपनी के प्रबंधक व लेखापाल समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिलाओं के उत्थान के लिए सूरतगंज आजीविका महिला क्लस्टर संगठन सूरतगंज (सीएलएफ) कंपनी का गठन किया गया था। इसकी अध्यक्ष सुनीला कुमारी है। उन्होंने बताया कि फर्म का बैंक खाता बैंक ऑफ इण्डिया शाखा सूरतगंज में संचालित है। संयुक्त खाते का संचालन सुनीला कुमारी अध्यक्ष, कुसुमलता सचिव, प्रीती देवी कोषाध्यक्ष के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। सुनीता ने बताया कि संगठन की चेक बुक व मोहर उनके पास रहती थी। उन्होंने बताया कि 20 मई 2025 की संगठन की बैठक म...