हमीरपुर, मार्च 20 -- राठ, संवाददाता। नगर की एसबीआई शाखा से जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक का एक लाख रुपए से भरा बैग टप्पेबाज ले उड़ा। बैग पार करते हुए टप्पेबाज बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सूचना मिलने के बाद से पुलिस चोरी की तलाश में जुटी हुई है। तहसील क्षेत्र के पहाड़ीगढ़ी गांव के जूनियर हाईस्कूल में राठ कस्बे के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी रामकिशन प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम 3.30 बजे वह बैंक शाखा अपने खाते से एक लाख रुपए निकालने पहुंचे थे। कैश काउंटर से रुपए लेने के बाद अपने बैग में रख लिए। इसी दौरान उनका फोन आ गया और वो कैश काउंटर पर ही खड़े होकर बात करने लगे। बैग बगल में रखा था, तभी बैंक के अंदर से किसी ने पार कर दिया। बात खत्म होने के बाद जब उनका ध्यान बैग की तरफ गया तो वो सन्न रह गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.