बुलंदशहर, अप्रैल 8 -- नगर के एक मात्र राष्ट्रीयकृत बैंक में केवाईसी के लिए ग्राहकों से बाहर से फार्म लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने जिलाधिकारी, बैंक के उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर ग्राहकों का उत्पीड़न रोकने की मांग की है। खाताधारक रहीशा निवासी वैश्यान वार्ड खानपुर ने शिकायत दी है कि बुधवार को बैंक में खाते से पैसे निकालने गई थी। जिस पर उपस्थित बैंक कर्मचारी ने पहले केवाईसी कराने के लिए कहा। खाताधारक के द्वारा केवाईसी फार्म मांगने पर कर्मचारी ने बाहर से फार्म लाने के लिए कहा। बाहर से फार्म लाने पर सेंटर संचालक ने 80 रुपए ले लिए। रहीशा का आरोप है कि बैंक प्रबन्धक से शिकायत करने पर उल्टा डांटते हुए केबिन से बाहर निकाल दिया। सेंटर संचालक ने पैसे की बैंक कर्मचारियों के वितरण की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...