बैंक की तीन शाखाओं से लोन लेकर फरार इनामी सिपाही दुबई से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 25 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। फर्जी दस्तावेजों के सहारे बैंक से लाखों रुपये का लोन लेकर विदेश भागे गोरखपुर के इनामी सिपाही नीतीश कुमार यादव को दुबई से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया। कैंट पुलिस की ओर से जारी लुकआउट नोटिस के कारण एयरपोर्ट सुरक्षा टीम ने उसे डिटेन कर गोरखपुर पुलिस को सूचना दी। कैंट थाने की टीम ट्रांजिट रिमांड पर उसे गोरखपुर लेकर पहुंची और सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। देवरिया के भाटपाररानी क्षेत्र के जोगउर गांव निवासी 33 वर्षीय नीतीश कुमार यादव वर्ष 2019 में पीएसी में भर्ती हुआ था। उसकी पहली तैनाती 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ में रही। वर्ष 2023 में वह शस्त्र पुलिस में ट्रांसफर हुआ और महराजगंज पुलिस लाइन में उसकी तैनाती हुई। इसी दौरान उसके खिलाफ बैंक ऑफ बड़ौदा में फर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.